फोल्डर क्या है ? कंप्यूटर या लैपटॉप में फोल्डर कैसे बनाये ? फ़ोल्डर से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी - नाम बदलें, छुपाएँ, अनहाइड करें, आइकन बदलें आदि

फोल्डर क्या है ? अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर में फोल्डर कैसे बनाये या फिर उसको कैसे छुपाएँ, अनहाइड करें, आइकन बदलें, या फिर कैसे नाम बदले जानना चाहते है तो ये आर्टिकल को ध्यान से फॉलो करे।

फोल्डर कैसे बनाये

फोल्डर क्या है ? कंप्यूटर या लैपटॉप में फोल्डर कैसे बनाये ? फ़ोल्डर से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी - नाम बदलें, छुपाएँ, अनहाइड करें, आइकन बदलें



अनुक्रम



फोल्डर क्या है ( What is the definition of folder )

फ़ोल्डर कंप्यूटर फ़ाइलों को व्यवस्थित (organize) करने का एक तरीका है। एक फ़ोल्डर एक स्टोरेज स्पेस है जहां कई फाइलों को समूहों में रखा जा सकता है और कंप्यूटर को व्यवस्थित किया जा सकता है। एक फ़ोल्डर में अन्य फ़ोल्डर भी हो सकते हैं।

क्यों और कैसे फ़ोल्डर का उपयोग करे ? ( Why and how to use the folder )



मान लीजिये आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में एक साथ एक जगह पे बहुत सारा फोटो, वीडियो, और ऑडियो है। अब इसमें से आपको सारे फोटो को किसीको देना है, तो अब आप एक एक करके सभी फोटो को सेलेक्ट करना पड़ेगा। लेकिन अगर आप वहा पर तीन अलग अलग फोल्डर बनाकर फोटो, वीडियो और ऑडियो को अलग अलग से रखे तो आपको सिर्फ फोटो रखने वाले फोल्डर को उसे देने से हो जायेगा। अब आपको समझ आ घी होंगे की हमे फोल्डर को कैसे और क्यों इस्तेमाल करना चाहिए।

फोल्डर कैसे बनाये ? ( How to create folder )


लैपटॉप या कंप्यूटर में नया फोल्डर  बनाने के तीन तरीके है।  इनमे से किसी एक तरीका फॉलो करके आप एक नया फोल्डर बना सकता है। 
तरीका १ : लैपटॉप  कंप्यूटर में नया फोल्डर बनाने का सबसे आसान तरीका है - कीबोर्ड शार्ट कट के जरिये फोल्डर बनाना। इसके लिए पहले Ctrl  को दबा रखना है उसके बाद Shift को दबा रखना है और उसके बाद N को दबाना है। मतलब Ctrl और Shift को दबाते हुए N को दबाना है (CTRL+SHIFT+N) । अब आप फोल्डर को जो भी नाम देना चाहते है उसे देने के बाद Enter दबाना है।
तरीका २ : लैपटॉप  कंप्यूटर में नया फोल्डर बनाने का दूसरा तरीका है - जहां आप नया फोल्डर बनाना चाहते है वहा के खाली जगह (ब्लेंक प्लेस) पर राइट क्लिक (Right click ) करे और माउस पॉइंटर को New पर ले चलिए ( New पर क्लिक करना नहीं है ) और फोल्डर पर क्लीक कीजिये। वहा पर एक नई फोल्डर बन जायेगा। अब आप फोल्डर को जो भी नाम देना चाहते है उसे देने के बाद Enter दबाना है।

फोल्डर कैसे बनाये ? ( How to create folder )


तरीका ३: कंप्यूटर या लैपटॉप में नया फोल्डर बनाने का तीसरा तरीका है - आपको जिस जगह पर नया  फोल्डर बनाना है वहा  जाना है और वहा होम टैब (Home Tab ) के अंदर New folder ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब फोल्डर को कोई दूसरा नाम देने के बाद Enter दबाइये।

फोल्डर कैसे बनाये ? ( How to create folder )


वीडियो देखे :


फोल्डर के नाम कैसे बदलें ? ( How to rename a folder )


लैपटॉप या कंप्यूटर में फोल्डर के नाम बदलने के लिए कई  सारा तरीका है।  इनमे से सबसे आसान ३ तरीका निचे दिए गए है। इनमे  किसी एक तरीका के जरिये आप फोल्डर के नाम बदल सकते है।

तरीका १: लैपटॉप या कंप्यूटर में फोल्डर के नाम बदलने के पहला तरीका  - जिस फोल्डर के नाम  बदलना चाहता है उसे क्लिक करे और कीवर्ड में "f 2" दबाइये। अगर आप लैपटॉप में कर रहा है तो "fn" दबाते हुए  "f 2" दबाना है (fn + f2)। अब आप जिस नाम देना चाहते है उसे टाइप कीजिये और Enter दबाईये।
तरीका २: लैपटॉप या कंप्यूटर में फोल्डर के नाम बदलने के दूसरा तरीका - जिस फोल्डर का नाम बदलना है उस पर राइट क्लिक (Right click ) कीजिये और उसके बाद Rename पर क्लिक कीजिये। अब आप जिस नाम देना चाहते है उसे टाइप कीजिये और Enter दबाईये।

फोल्डर के नाम कैसे बदलें ? ( How to rename a folder )


तरीका ३: लैपटॉप या कंप्यूटर में फोल्डर के नाम बदलने के तीसरा तरीका - जिस फोल्डर का नाम बदलना है उस पर क्लिक कीजिये और उसके बाद Home टैब के अंदर Rename ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आप जिस नाम देना चाहते है उसे टाइप कीजिये और Enter दबाईये।



वीडियो देखे :



फोल्डर या कोई भी फाइल को हाईड कैसे करे ? ( How to hide a folder or any other file )



लैपटॉप या कंप्यूटर में फोल्डर या कोई भी फाइल को हाईड करने का दो तरीका है। इनमे से आप किसी एक तरीका के जरिये किसी भी फाइल और फोल्डर को हाईड क्र सकते है।
तरीका १ : जिस फोल्डर या फाइल को हाईड करना चाहते है उस पर राइट क्लिक (Right click ) करे और उसके बाद Properties पर क्लिक करे। Properties में General टैब के अंदर Attributes में आपको दो ऑप्शन दिखेगा। अब Hidden के आगे रहे बॉक्स पर क्लिक करना है और इसके बाद Apply पर क्लिक करना है।

फोल्डर या कोई भी फाइल को हाईड कैसे करे ? ( How to hide a folder or any other file )

फोल्डर या कोई भी फाइल को हाईड कैसे करे ? ( How to hide a folder or any other file )


तरीका २: इस तरीका के द्वारा आप कई फ़ाइलों या फ़ोल्डरों को एक साथ हाईड कर सकते हैं। इसके लिए आप को जिस फोल्डर या फाइल को हाईड करना है उस पर क्लिक करना है। अगर आप कई फाइल या फोल्डर को एक साथ हाईड करने चाहते हैं तो सभी फाइलों और फोल्डर को Ctrl दबाकर क्लिक करें (कीबोर्ड में CTRL दबाते रहिये और सारे माउस से क्लिक कीजिये)। सभी फाइल सेलेक्ट होने के बाद View टैब पर क्लिक कीजिए और Hide selected items पर क्लिक कीजिये। अब सेलेक्ट किया गया सारे फाइल या फोल्डर हाईड हो जायेगा।

फोल्डर या कोई भी फाइल को हाईड कैसे करे ? ( How to hide a folder or any other file )


वीडियो देखे :


हाईड किया गया फोल्डर या फाइल को कैसे देखे ? ( How to see hidden folder or files )



कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में हाईड किया गया फाइल और फोल्डर को देखने के लिए सबसे पहले Windows Explorer में जाईये है या फिर कीबोर्ड पर "Windows key + E" दबाइये। अब View टैब पर क्लिक कीजिये और इसके बाद Hidden items के आगे दिए बॉक्स पर क्लिक कीजिये। अब हाईड किया गया सारे फोल्डर या फाइल अपने जगह पर दिख जाएगा।

हाईड किया गया फोल्डर या फाइल को कैसे देखे ? ( How to see hidden folder or files )

वीडियो देखे :


हाईड किया गया फोल्डर या फाइल को कैसे अनहाइड करें ? ( How to unhide  hidden folder or files )



हाईड किया गया फोल्डर या फाइल को कैसे अनहाइड (Unhide) करने के लिए दो तरीका है। इनमे से किसी एक के जरिये हाईड किया गया फोल्डर या फाइल को कैसे अनहाइड कर सकते है।
तरीका १ : जिस फोल्डर या फाइल को अनहाइड करना चाहते है उस पर क्लिक कीजिये अब Properties पर क्लिक कीजिये। अब General टैब के अंदर Attributes में Hidden के आगे दिए गए बॉक्स को क्लिक करके आनटिक (untick) करके Apply पर क्लिक करना है। अब वो फाइल या फोल्डर अनहाइड हो जाएगा।

हाईड किया गया फोल्डर या फाइल को कैसे अनहाइड करें ? ( How to unhide  hidden folder or files )

हाईड किया गया फोल्डर या फाइल को कैसे अनहाइड करें ? ( How to unhide  hidden folder or files )


तरीका २ : इस तरिके के जरिये आप कई फ़ाइलों या फ़ोल्डरों को एक साथ अनहाइड (unhide ) कर सकते है। इसके लिए जिस जिस फोल्डर को अनहाइड करना चाहते है उसे सेलेक्ट करे और इसके बाद View टैब पर क्लिक कीजिये। अब Hide selected items पर क्लिक कीजिये। सेलेक्ट किया गया सभी फाइल और फोल्डर अनहाइड हो जायेगा।

हाईड किया गया फोल्डर या फाइल को कैसे अनहाइड करें ? ( How to unhide  hidden folder or files )

वीडियो देखे :


फोल्डर के आइकन कैसे बदलें ? ( How to change folder icon? )



फोल्डर के आइकॉन बदलने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को अनुसरण करे -

  • जिस फोल्डर का आइकॉन बदलना चाहते है उस पर राइट क्लिक (Right Click ) करे और Properties पर क्लिक कीजिये। 
  • अब Customize टैब पर क्लिक कीजिये और इसके बाद Change icon पर क्लिक कीजिये। 
  •  अब जो भी आइकॉन देना चाहते है उस पर डबल क्लिक (Double click) कीजिये और इसके बाद Apply पर क्लिक कीजिये। फोल्डर का आइकॉन बदल जायेगा।
फोल्डर के आइकन कैसे बदलें? ( How to change folder icon? )
फोल्डर के आइकन कैसे बदलें? ( How to change folder icon? )


वीडियो देखे :






अब तक आप जान चुके है - फोल्डर क्या है ? एक नया  फोल्डर कैसे बनाये ? फोल्डर के नाम कैसे बदले ? फोल्डर को हाईड कैसे करे ? हाईड किया गया फोल्डर को कैसे देखे ? हाईड किया फोल्डर को बापस कैसे unhide करे और  फोल्डर के  कैसे बदले। धन्यवाद।